नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण लोकसभा सचिवालय में भी पहुंच गया है। यहां काम करने वाले एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। उसे सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार को 11 सदस्यों की भी कोरोना वायरस की जांच की गई है और रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मध्य दिल्ली स्थित उसके घर को सील कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में एक संक्रमित की मौत के बाद पता चला था कि राष्ट्रपति सचिवालय के कर्मी का एक रिश्तेदार उसके संपर्क में आया था। हालांकि राष्ट्रपति भवन की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रपति सचिवालय का एक भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित नहीं है।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2VNj7Aj