नई पिछले तीन दिनों की तुलना में शुक्रवार की सुबह ठंडी रही, दोपहर होते होते तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम को शुरू होने की वजह से फिर से सुहावना हो गया। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से दिल्ली में भीषण गर्मी है। अब अगले तीन से चार दिनों तक राजधानी में बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। एक के बाद एक आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अगले पांच दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर नहीं जा पाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, पालम में तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिनों बाद पालम का तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंचा है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। शुक्रवार शाम 6 बजे से मौसम बदलना शुरू हो गया था। तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को एक बार फिर तेज गर्मी से सामना हो सकता है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद एक अन्य वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव भी दिखेगा। जिसकी वजह से 20 और 21 अप्रैल को हल्की और आंधी की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 23 अप्रैल को भी हल्की बारिश की संभावना है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 से 21 डिग्री तक रह सकता है।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2ROIVuF