Friday, May 1, 2020

कोरियाई एजेंसी का दावा- बीमारी की अटकलों के बीच 20 दिनों बाद पब्लिक में नजर आए किम जोंग उन

प्योंगयांग के तानाशाह के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर लग रही अटकलों के बीच शुक्रवार को वह सार्वजनिक तौर पर सामने आए। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि किम 20 दिनों के बाद नजर आए हैं। बता दें कि इस बीच किम के बहुत ज्यादा बीमार होने और यहां तक कि मरने तक की बात सामने आई थी। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार किम जोंग उन ने सुनचिओन में एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री के बनकर तैयार होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। यह जगह राजधानी प्योंगयांग के नजदीक है। इस दौरान किम की बहन किम यो जोंग भी वहां मौजूद रहीं। हालांकि इस समारोह की तस्वीरें अभी सार्वजनिक नहीं हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के स्वास्थ्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि हार्ट सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई है। किम कहां हैं और उनका स्वास्थ्य कैसा है, यह एक रहस्य बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि वह 11 अप्रैल के बाद सरकारी मीडिया में नहीं दिखाई दिए हैं। इसके एक दिन बाद ही उनका ऑपरेशन हुआ था। उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर किए जा रहे किसी भी दावे की पुष्टि करना अपने आप में असंभव है। इसकी वजह यह है कि उत्‍तर कोरिया ने खुद को दुनिया से अलग रखा हुआ है और वहां हर चीज गोपनीय रखी जाती है। उत्‍तर कोरियाई समाचार पत्रों ने किम जोंग उन की 11 अप्रैल को ली गई तस्‍वीर के अलावा और कोई तस्‍वीर नहीं छापी है। उन्‍होंने यह भी नहीं बताया है कि किम जोंग उन बीमार हैं या नहीं।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2KQqDFv