नई दिल्ली दिल्ली के नंद नगरी और वेलकम इलाके में झपटमारी कर रहे तीन बदमाशों को रंगेहाथ दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, अंकित परिवार के साथ बी-1 नंदनगरी इलाके में रहते हैं। वह घर के पास ही एक मंदिर के बाहर बैठे थे। एक युवक आया और अंकित का मोबाइल झपटकर भागने लगा। अंकित ने पीछा किया तो उसने मोबाइल एक अन्य साथी को दे दिया। अंकित ने लोगों की मदद से बदमाश पकड़ लिए। दूसरी वारदात गंगा सहाय कॉलोनी मंडोली में रहने वाले हरिकिशन के साथ हुई। वह सुबह सब्जी लेने नंद नगरी मंडी जा रहे थे। मंडोली फ्लाईओवर के पास दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीसीआर वैन ने बदमाशों का पीछा नंदनगरी बाराखंबा के पास दबोच लिए। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और सौरभ के तौर पर हुई। वेलकम इलाके में राहुल परिवार के साथ छज्जूपुर बाबरपुर में रहते हैं। मेट्रो स्टेशन गेट नंबर -5 बाबरपुर पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसने मामला दर्ज कर लिया है।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/3691BeE