Wednesday, May 20, 2020

वीडियो बनाने वाले कैदी के पास भी नहीं मिला फोन

वीडियो बनाने वाले कैदी के पास भी नहीं मिला फोन
नई दिल्ली मंडोली, रोहिणी जेल के बाद में भी कैदी लगातार मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन उनसे फोन बरामद करने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। ताजा मामला तिहाड़ की जेल नंबर-1 का है। यहां एक विचाराधीन कैदी ने मोबाइल फोन पर एक विडियो बनाते हुए अपने पास और तीन फोन दिखाए। जेल प्रशासन उसके पास से अभी तक एक भी फोन बरामद नहीं कर पाया है। तिहाड़ जेल के अडिश्नल आईजी राजकुमार ने बताया कि उस विचाराधीन कैदी से मोबाइल फोन बरामद नहीं हो पाया है। कोशिशें लगातार की जा रही हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि दावे कुछ भी किए जाएं, लेकिन सचाई यह है कि जेल के अंदर कैदी धड़ल्ले से मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। कैदी विडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन को एक भी फोन नहीं मिलता। जेल अधिकारियों पर लगाए थे पैसे पहुंचाने के आरोप हालिया विडियो में तो कैदी ने जेल हेडक्वॉर्टर के आला अधिकारियों तक भी पैसा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया। जेल प्रशासन ने इस मामले में कैदी के दावों को झुठलाते हुए इतना ही कहा कि वह जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि जेल नंबर-1 में बुधवार को उस कैदी के पास से मोबाइल बरामद करने के लिए भी एक और टीम गई, लेकिन फोन नहीं ढूंढ पाई। जेल के सुरक्षा तंत्र की नाकामी सूत्र इसे जेल के सुरक्षा तंत्र की नाकामी के रूप में देख रहे हैं। जहां बार-बार कैदी जेल के अंदर से विडियो वायरल करने में कामयाब हो जा रहे हैं और जेल प्रशासन केवल जांच की बात कहता है। ताजा मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि उस विचाराधीन कैदी के आरोपों की जांच रिपोर्ट सात-आठ दिनों में आएगी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मंडोली की जेल नंबर-15 में अधिकारियों ने विजिट किया था, वहां एक कैदी के फोन इस्तेमाल करने का पता लगा था, लेकिन अधिकारी उस कैदी से फोन बरामद नहीं कर पाए थे। यह तब है जब मंडोली की यह हाई रिस्क जेल है, जिसमें खतरनाक कैदी बंद किए गए हैं।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/3bMpU37
via Blogger https://ift.tt/2XfbEL3
May 21, 2020 at 08:28AM