Monday, May 11, 2020

कोरोना से मौत, यहां पहले से रिजर्व हैं कब्र!

कोरोना से मौत, यहां पहले से रिजर्व हैं कब्र!
नई दिल्ली दिल्ली वक्फ बोर्ड की तरफ से रिंग रोड से सटे को खासतौर से उन लोगों को दफनाने के लिए रिजर्व किया गया है, जिनकी मौत कोरोना () से हो रही है। इसे लेकर बीच में ख़बरें आ रही थीं कि कोरोना से मौतें अब ज्यादा हो रही हैं और कब्रिस्तान में जगह कम पड़ रही है। जदीद कब्रिस्तान कमिटी के जनरल सेक्रटरी एडवोकेट मसरूर सिद्दीकी बताते हैं कि फिलहाल तो जगह की कमी नहीं है लेकिन अगर इसी तरह से सिलसिला चलता रहा तो जगह कम भी पड़ सकती है। इसके पीछे की वजह बताते हुए वह कहते हैं कि दिल्ली में 5 कब्रिस्तानों को कोरोना के शिकार हुए लोगों को दफनाने के लिए रखा गया थआ। इनमें जदीद कब्रिस्तान के अलावा द्वारका सेक्टर-24, मदनपुर खादर, मंगोलपुरी और शास्त्री पार्क का एक कब्रिस्तान शामिल है। बाकी के कब्रिस्तानों में लोकल लोगों के विरोध और टकराव से बचने की वजहों से दफन नहीं हो पा रहा है और सारा लोड इसी कब्रिस्तान पर आ गया है। वह बताते हैं कि यहां सोमवार तक 101 लोगों को कोरोना के प्रोटोकॉल (Corona Protocol) के तहत दफन किया जा चुका है। सिर्फ सोमवार को ही इस प्रोटोकॉल के तहत 10 लोगों को दफन किया गया। 'इन कब्रों को 12-15 फीट गहरा खोदा जाता है'मसरूर बताते हैं कि आमतौर पर किसी को दफन किए जाने के मुकाबले कोरोना से हुई मौत वालों को दफनाना न सिर्फ पेचीदा और खर्चीला है बल्कि इसमें सावधानी रखने और कोऑर्डिनेशन का काम भी बहुत अहम हो जाता है। वह बताते हैं कि आम कब्र जहां तीन फीट गहरी खोदी जाती है वहीं कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 12 से 15 फीट गहरी कब्र खोदी जाती है और इस काम में जेसीबी मशीन को लगाना पड़ता है। 'दिल्ली सरकार से मांगी है मदद' मसरूर कहते हैं कि जहां तक खर्च की बात है तो 6 हजार रुपये तो जेसीबी वाला ही एक कब्र का लेता है। बाकी जो लोग साथ आते हैं उन्हें पीपीई सूट पहनना होता है। इसकी कीमत 800 रुपये से 1000 रुपये प्रति सूट होती है। मसरूर कहते हैं कि जो 2 हजार रुपये की फीस कब्रिस्तान कमिटी हर कब्र से लेती थी उसे हमने इन लोगों के लिए खत्म कर दिया है ताकि इन लोगों पर कुछ बोझ कम हो सके। हमारी कोशिश है कि जेसीबी का भी इंतजाम हो जाए, जिसके लिए हमने दिल्ली सरकार से मदद मांगी है।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2LgwUui
via Blogger https://ift.tt/3cqKirB
May 12, 2020 at 09:28AM