Friday, May 15, 2020

फोटो: मम्मी का 'ऐंजल गुंडा' हैं टाइगर श्रॉफ

बॉलिवुड में पिछले कुछ सालों से स्टारकिड्स का जलवा चल रहा है। इस लिस्ट में सबसे हिट अगर किसी को माना जा सकता है तो उसमें का नाम जरूर गिना जाएगा। टाइगर ने अपने डेब्यू के बाद कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। केवल टाइगर ही नहीं बल्कि उनकी फैमिल भी हमेशा न्यूज में रहती है। अब टाइगर की एक तस्वीर उनकी मां ने शेयर की है जो आपको निश्चित तौर पर पसंद आएगी। की वाइफ और टाइगर की मां सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बच्चो टाइगर और कृष्णा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल में आयशा ने जैकी श्रॉफ की मां के साथ टाइगर श्रॉफ के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आयशा ने लिखा, 'दादी और ऐंजल गुंडा' वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर पिछली बार फिल्म 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई दिए थे। यह फिल्म कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से पहले ही रिलीज हुई थी फिर भी फिल्म ने अच्छा बिजनस किया था। टाइगर की सुपरहिट फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल भी बनने की बात चल रही हैं। इसके अलावा वह हॉलिवुड फिल्म रैंबो के हिंदी रीमेक में भी काम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fS4qoM