बॉलिवुड की कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों से जुड़े रहे राइटर, डायरेक्ट और फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिलेशनशिप कन्फर्म की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह सिद्धांत के साथ पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। पहले ऐसा माना जाता था कि अपूर्व और सिद्धांत कजिन हैं जो एक साथ रहते हैं। अपनी पोस्ट में अपूर्व ने लिखा, 'पिछले 13 साल से हम ऐसा दिखाते थे कि हम कजिन हैं ताकि हम घर किराए पर ले सकें। हमसे कहा जाता था कि घर के पर्दे गिराकर रखो ताकि पड़ोसियों को पता न चले कि तुम्हारा रिश्ता क्या है। अब हाल में हमने अपना खुद का घर खरीद लिया है। अब हम अपनी तरफ से पड़ोसियों को बता रहे हैं कि हम पार्टनर हैं। यही समय है जब LGBTQ परिवारों को नॉर्मल तरीके से अपनाया जाए।' बता दें कि अपूर्व ने बॉलिवुड में 'सत्या', 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स', 'अलीगढ़' और कंगना रनौत की 'सिमरन' जैसी बेहतरीन फिल्मों में राइटर और एडिटर के तौर पर काम किया है। पिछले एक दशक से ज्यादा से बॉलिवुड में अपूर्व और सिद्धांत को लोग कजिन के तौर पर ही जानते थे लेकिन अब उन्होंने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dsaYZu
via Blogger https://ift.tt/3di2Zya
May 30, 2020 at 08:38AM