Saturday, May 23, 2020

ईद के मौके पर तालिबान ने किया तीन दिन के संघर्षविराम का ऐलान, गनी ने किया स्वागत

काबुल अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने ईद के मौके पर तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की है। तालिबान ने अपनी घोषणा में कहा कि देशवासियों को ईद-उल-फितर को शांति के साथ मनाने के लिए सभी मुजाहिदीन को तीन दिनों के दौरान देशवासियों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी तरह हमला न करने को कहा गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्ला मुजाहिदीन ने ट्विटर पर कहा, 'तालिबान दुश्मन सेनाओं पर कोई हमला नहीं करेगा लेकिन संभावित खतरे के खिलाफ खुद की हिफाजत करने से भी नहीं चूकेगा।' तालिबान के इस ऐलान का राष्ट्रपति अशरफ गनी ने स्वागत किया है। उन्होंने अफगान बलों को तीन दिनों की युद्धविराम संधि का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। तालिबान के ऐलान का गनी ने किया स्वागत अशरफ गनी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं तालिबान के युद्धविराम ऐलान का स्वागत करता हूं। अफगान सरकार शांति के प्रस्ताव को स्वीकार करता हूं। कमांडर इन चीफ के रूप में मैं एएनडीएसएफ को तीन दिन के युद्धविराम संधि के पालन का आदेश देता हूं और किसी तरह के हमले के खिलाफ ही बचाव के लिए कहता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि रविवार सुबह अपने भाषण में वह बाकी की जानकारी देंगे।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2XoJUDJ