Friday, June 5, 2020

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने बताया, चाचा की गलत हरकतों की शिकायत पर क्या बोले थे 'बड़े पापा' नवाज

साल 2020 ऐक्टर के लिए काफी मुश्किलोंभरा लग रहा है। इस साल ओटीटी प्लैटफॉर्म पर उनकी फिल्म 'घूमकेतु' रिलीज हुई, उनकी वाइफ आलिया सिद्दीकी ने उनको तलाक का नोटिस दे दिया। यह खबर इंटरनेट पर छाई रही। अब उनकी भतीजी ने नवाज के भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि नवाज ने कभी इस मामले में सपोर्ट नहीं किया। नवाज ने दिया फिल्मों को दोष नवाज की भतीजी ने बीते दिनों दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके चाचा ने बचपन में उनका यौन शोषण किया है। भतीजी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके बड़े पापा यानी नवाज ने उनके आरोपों को कभी गंभीरता से नहीं लिया। बल्कि उन्हें ही गलत बताया। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में नवाज की भतीजी ने बताया कि जब इस बारे में बड़े पापा को बताया तो वह बोले, अब तुम क्या चाहती हो? उन्होंने यह भी कहा कि वह जो फिल्म देख रही हैं, उसी की वजह से ये सब डायलॉग्स बोल रही हैं। भतीजी को ही गलत ठहराया नवाज की भतीजी ने बताया कि उनके बड़े पापा ने कभी उनकी बात का यकीन नहीं किया और कहा कि उनके भाई कभी ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने भतीजी को ही गलत ठहराया। पत्नी आलिया लगा चुकी हैं कई आरोप दूसरी ओर नवाज की पत्नी आलिया सोशल मीडिया पर उन पर उनके परिवार पर इनडायरेक्टली आरोप लगा चुकी हैं। आलिया नवाज से अलग रह रही हैं और तलाक चाहतीत हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XC3vSp