शिकागो अमेरिका के शिकागो में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कई लोग जख्मी हुए हैं। शिकागो पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। यह गोलीबारी W. 79th St. के 1000 ब्लॉक पर हुई है। शिकागो के फ्यूनरल होम में हुई इस गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों के जख्मी होने की खबर है। पुलिस ने कहा है कि मौका-ए-वारदात से नौ लोगों को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया है। शिकागो फायर डिपार्टमेंट ने कुल 11 लोगों को वहां से अस्पताल पहुंचाया है। अधिकारियों ने कहा है कि कुछ अन्य लोग खुद-ब-खुद कई अस्पतालों में गए हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले की और जानकारी दी जाएगी। ... More to Follow
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/39jC7gk