Friday, July 31, 2020

अमेरिका के अलास्का में दो विमानों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

वाशिंगटन अमेरिकी राज्य अलास्का में हवा के बीचों बीच दो विमानों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक स्टेट लॉ मेकर भी शामिल था और दोनों में से एक विमान को उड़ा रहा था। जानकारी के मुताबिक, जिस लॉ मेकर की हादसे में मौत हुई है वह विमान में अकेले थे जबकि दूसरा विमान साउथ कारोलीना से 4 टूरिस्टों को लेकर जा रहा था। इस विमान में पायलट के अलावा एक गाइड भी था। हादसा इतना भयानक था कि दोनों विमान में मौजूद सभी की जान चली गई। टक्कर के बाद विमान का मलबा हाइवे पर गिरा जिसके बाद ऐहतियाती तौर पर हाइवे को बंद कर दिया गया है। स्टेट लॉ मेकर की पहचान 67 साल के लॉप के तौप पर हुई है। उनकी मौत पर उनके साथियों ने दुख जताया है। (देश-दुनिया और आपके शहर की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट)


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/2XxayeP