Monday, July 20, 2020

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में फांसी से लटकता हुआ मिला व्यक्ति का शव

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में फांसी से लटकता हुआ मिला व्यक्ति का शव
नई दिल्ली दिल्ली स्थित में सहायकों के लिए बने आवास में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हें 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस घटना की सूचना रविवार को मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि प्रकाश ने शुक्रवार शाम से ही खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था और उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची को उसने प्रकाश को फांसी से लटका हुआ देखा। पुलिस ने बताया कि शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से मिले सुइसाइड नोट से पता चलता है कि वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों के कारण वह डिप्रेशन में था। प्राथमिक जांच के अनुसार, उसे शराब पीने की आदत थी और पत्नी बच्चों के अलग रहने के कारण वह डिप्रेशन में था।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2OFrIBN
via Blogger https://ift.tt/2OKFhQu
July 21, 2020 at 08:35AM