वाशिंगटन दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका और चाइना के बीच गतिरोध गहराता जा रहा है। अब अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि दक्षिण चीन सागर में संपदा खोजने के चीन के प्रयास पूरी तरह गैर कानूनी हैं। पोम्पियो ने कहा कि वो ये स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि विवादित जल क्षेत्र को नियंत्रित करने का चीन का आक्रामक अभियान पूरी तरह से गलते हैं। चीन-अमेरिका का सालों पुराना विवाददक्षिण चीन सागर के इलाक़ों पर नियंत्रण को लेकर इन देशों के बीच विवाद सदियों से चला आ रहा है लेकिन हाल के सालों में तनाव बढ़ गया है। दरअसल, चीन दक्षिण चीन सागर के बड़े हिस्से पर अपना दावा पेश करता रहा है और वो यहां मानव निर्मित द्वीपों पर सैन्य अड्डे बसा रहा है। लेकिन इन द्वीपों और समंदरी चट्टानों पर ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी अपने दावे पेश करते रहे हैं। अमेरिका ने कहा- ऐसा करना अवैधपोम्पियो ने अपने बयान में दक्षिण चीन सागर में विवादित स्पार्टली द्वीप पर चीन के दावों का विरोध भी किया है। पोम्पियो का कहना है कि अमरीका, जो ये कहता रहा है कि वह क्षेत्रीय विवादों में किसी का पक्ष नहीं लेता है, वियतनाम, मलेशिया और इंडोनेशिया के पास स्थित जलक्षेत्र में चीन के दावों को नकारता है। पोम्पियो ने कहा, 'इस जलक्षेत्र में दूसरे देशों के मछली पकड़ने या हाइड्रेकार्बन विकास से जुड़ी गतिविधियों को परेशान करने वाला कोई भी कदम या इकतरफा तौर पर ऐसी गतिविधियां करना-अवैध है.' अमेरिका की चेतावनीपोम्पियो ने कहा है कि अमरीका दक्षिण पूर्व एशिया में अपने सहयोगियों के अधिकारों और समंदर में तट से दूर संसाधनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पोम्पियो ने ये भी कहा कि अमेरीका का पक्ष अंतरराष्ट्रीय कानूनों और जिम्मेदारियों के हिसाब से तर्कसंगत है।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3gZbIHg