नई दिल्ली बीते तीन दिन से उमस और गर्मी झेल रही दिल्ली को रविवार रात से हो रही बारिश से राहत मिल गई। देर रात करीब सवा 3 बजे से दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रात में करीब 40 से 45 मिनट तेज बारिश के बाद अब रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जिससे तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। राजधानी में आज पारा 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। फिलहाल शहर में हल्की-हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि बारिश थमने के बाद फिर से उमस बढ़ने का भी अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 अंक ऊपर था। पालम में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में पांच दिनों बाद शनिवार केा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। इस बीच उमस का स्तर 43 से 83 प्रतिशत तक रहा। रविवार के हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस सीजन में बारिश का ग्राफ राजधानी में पहली बार सामान्य से कम हुआ है।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/3goJGV6
via Blogger https://ift.tt/31XlYLV
July 05, 2020 at 09:35AM