पेरिस फ्रांस ने नागरिकों के लिए कोरोना वायरस का टेस्ट मुफ्त कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने रविवार को इस बारे में ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जो भी कोरोना वायरस टेस्ट कराएगा, उसे रिफंड मिलेगा। वेरन ने एक अखबार से बातचीत में कहा, "मैंने इस शनिवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं कि आज से कोई भी PCR टेस्ट को पूरी तरह रीइम्बर्स करा सकता है। उसके लिए डॉक्टर के आदेश या वैध वजह की जरूरत नहीं है। बिना लक्षण वाले लोगों पर भी यह नियम लागू होगा।" 'फ्रांस में सेकेंड वेव अभी जल्दबाजी'स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ते कोरोना केसेज पर चिंता तो जताई मगर कहा कि सेकेंड वेव की बात करना अभी जल्दीबाजी होगी। उन्होंने कहा, "हम इस वक्त सेकेंड वेव की बात नहीं कर सकते। लेकिन एक चीज जरूर है, हमने पिछले कुछ दिनों में केसेज तेजी से बढ़ते देखे हैं जबकि लगातार 13 हफ्तों तक केसेज घट रहे थे।" उन्होंने युवाओं से सावधान रहने और वायरस को हल्के में न लेने की अपील की। फ्रांसीसी युवा सामाजिक समारोहों को फिर से शुरू करना चाहते हैं। फ्रांस में 2.17 लाख से ज्यादा केसकोविड-19 की शुरुआत से लेकर अबतक फ्रांस में 217,801 केसेज आ चुके हैं। दुनियाभर की बात करें तो रविवार को कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1.6 करोड़ के पार पहुंच गई। दुनिया में इस बीमारी 644,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका संक्रमण और मृतकों के मामले में पहले नंबर है जो क्रमश: 41,78,027 और 1,46,460 है। ब्राजील 23,94,513 संक्रमित मरीजों और 86,449 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। अबतक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौतमामलों के लिहाज से भारत तीसरे नंबर (13,85,635) पर है जिसके बाद रूस (805,332), दक्षिण अफ्रीका (434,200) का नंबर है। जिन देशों में अब तक कोरोना से 10,000 से अधिक मौतें हुई हैं उनमें ब्रिटेन (45,823), मेक्सिको (42,645), इटली (35,102), भारत (32,060), फ्रांस (30,195), स्पेन (28,432), पेरू (17,843), ईरान (15,484) और रूस (13,172) शामिल हैं।
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/2OXJ6lt
via Blogger https://ift.tt/2WVgVIb
July 27, 2020 at 09:10AM