वॉशिंगटन दुनियाभर में वैश्विक महामारी का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की तादाद 8 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, संक्रमितों की तादाद 2 करोड़ 33 लाख से ज्यादा हो गई है। कोरोना वायरस के मामलों में अमेरिका अब भी शीर्ष पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में मेक्सिको में कोरोना ने कहर बरपाया है। यहां मरने वालों की तादाद 60 हजार से ज्यादा हो गई है। दुनियाभर में 2 करोड़ 33 लाख से ज्यादा कोरोना केस कोरोना वायरस के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामले 23,368,635 पहुंच गए हैं, जबकि 808,379 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5,841,428 तक पहुंच गई है। जबकि दूसरे स्थान पर ब्राजील काबिज है। ब्राजील में कोरोना वायरस के कुल केस 3,582,698 रिकॉर्ड किए गए हैं। कोरोना वायरस के मामलों में भारत तीसरे स्थान पर भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अभी 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार हुई थी। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए लोगों की संख्या 22.71 लाख से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को देश में महामारी के रिकॉर्ड 69,874 मामले सामने आए थे जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,75,701 हो गई। पिछले 24 घंटों में 945 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई। भारत में 24 घंटे में 10 लाख कोरोना टेस्ट शनिवार को भारत ने 24 घंटों में 10 लाख से अधिक कोरोना वायरस टेस्ट कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसने कहा कि देश में कोविड-19 के 6,97,330 उपचाराधीन मामले हैं जो कुल मामलों का 23.43 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शुक्रवार को 10,23,836 नमूनों की जांच के साथ ही 21 अगस्त तक 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/34o3fdx