Friday, August 14, 2020

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली के मौके पर इजरायल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। नेतन्याहू ने ट्वीट कर कहा कि हमारे बहुत खास दोस्त और भारत के सभी लोगों को मेरी तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। इसके अलावा दोनों की एक साथ वाली फोटो भी शेयर की गई है। अपने ट्वीट में उन्होंने यह भी लिखा कि आपके पास बहुत कुछ है, जिस पर आप गर्व कर सकते हैं। अपने संदेश के अंत में उन्होंने हिंदी में लिखा है. 'स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'। सबसे अंत में भारत और इजरायल के झंडे के बीच दोस्ती का इमोजी डाला गया है। इससे पहले फ्रेंडशिप डे के अवसर पर भी नेतन्याहू पीएम मोदी को बधाई संदेश दिए थे। इस दोस्ती को भारत में इजरायल के दूतावास ने बॉलिवुड के अंदाज में सेलिब्रेट किया था। इजरायल के दूतावास के हैंडल से बॉलिवुड फिल्म के फेमस दोस्ती गीत- 'तेरे जैसा यार कहां' की धुन पर दोनों देशों के दोस्ताना संबंध दिखाए गए हैं। वहीं, अमेरिकी दूतावास ने भी भारत को फ्रेंडशिप की बधाई दी थी।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/3kWdZ8S
via Blogger https://ift.tt/342YW7k
August 15, 2020 at 09:21AM