Pages

Sunday, September 27, 2020

अजरबैजानी-आर्मेनियन सेना में संघर्ष, 23 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

बाकू विवादित नागोर्नो-कारबाख इलाके में आर्मेनियन और अजरबैजानी सैन्य बलों के बीच संघर्ष के दौरान रविवार को 23 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, संघर्ष में 16 आर्मेनियन अलगाववादी लड़ाके मारे गए हैं। वहीं इस दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। झड़प में दोनों पक्षों में लोगों के हताहत होने की खबर है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आर्मेनियन महिला और बच्चे की भी जान गई है। वहीं आर्मेनियन अलगाववादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक अजरबैजानी परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। रविवार को दिन भर विवादित अलगाववादी क्षेत्र नागोर्नो-कारबाख इलाके में दोनों पक्षों में संघर्ष चलता रहा। अलजजीरा के मुताबिक, आर्मेनिया ने मार्शल लॉ की घोषणा कर दी है। साथ ही विवादित क्षेत्र को लेकर अजरबैजानियों के साथ हिंसा भड़कने के बाद सेना के जुटान का आदेश जारी कर दिया है। यह भी पढ़ेंः जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रविवार को जमकर गोलीबारी हुई। आर्मेनिया ने पड़ोसी अजरबैजान पर नागोर्नो-कारबाख इलाके में बस्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीं अजरबैजान ने संघर्ष को प्रतिवाद का हिस्सा बताया है। बता दें कि नागोर्नो-कारबाख इलाके को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अजरबैजान के हिस्से के रूप में मान्यता है लेकिन इस पर आर्मेनियन सैनिकों का कब्जा है। दोनों देशों में इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/3jcrdNw