Pages

Friday, October 9, 2020

अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट कैंसल

वॉशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट कैंसल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स (CPD) ने राष्ट्रपति () और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार () के बीच होने वाले वर्चुअल डिबेट को कैंसल करने का फैसला किया है। कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने 15 अक्टूबर को मियामी में प्रस्तावित प्रेसिडेंशियल डिबेट के वर्चुअल आयोजन की घोषणा की थी। CPD ने कहा था कि दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट को टाउन मीटिंग्स की तर्ज पर कराया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार रिमोट लोकेशंस से हिस्सा लेंगे। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि वह इस वर्चुअल प्रेसिडेंशियल डिबेट का हिस्सा नहीं बनेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह वर्चुअल डिबेट में अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा था कि दूसरी डिबेट में वह बाइडेन को हरा देंगे। वहीं ट्रंप के इस बयान पर जो बाइडेन मे भी मीडिया से बात करते हुए प्रतिक्रिया दी। बाइडेन ने रिपोर्टर्स से कहा कि वह कमीशन की ओर से दी गई सलाह को मानेंगे। देश में 3 नवंबर को चुनाव होना है। 22 अक्टूबर को तीसरी डिबेट का आयोजन गौरतलब है कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप एक प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेने के बाद ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि इसके बावजूद कोरोना को लेकर उनके लापरवाह रवैये को लेकर तमाम विवाद खड़े हुए थे। ट्रंप करीब 4 दिन अस्पताल में रहे थे, जिसके बाद उन्हें वाइट हाउस शिफ्ट कर दिया गया था। कोरोना के कारण ही कमीशन ने भी डिबेट्स को वर्चुअली कराने का ऐलान किया था। अब 22 अक्टूबर को तीसरी डिबेट का आयोजन होगा।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3jOt1fL