Tuesday, October 6, 2020

मिशेल ओबामा ने Donald Trump पर लगाया 'नस्लवाद' का आरोप, कहा- वो राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं

वॉशिंगटन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी ने मंगलवार को राष्ट्रपति पर तीखे हमले करते हुए उन पर 'नस्लवादी' होने का आरोप लगाया और कहा कि वह 'इस काम के योग्य नहीं हैं।' मिशेल ने अमेरिकियों से अनुरोध किया कि देश में स्थिरता के लिए सभी राष्ट्रपति चुनाव में सोच-समझकर मतदान करें। डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के पक्ष में वकालत करते हुए मिशेल ने 24 मिनट लंबे वीडियो संदेश में बेहद भावनात्मक अपील की। उन्होंने अमेरिकियों से कहा कि देश बेहद खराब स्थिति में हैं और मतदाताओं को पता होना चाहिए कि क्या दांव पर लगा है। 16 अक्टूबर को फिर प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेंगे ट्रंप बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल वाइट हाउस में अपना इलाज करा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जो बाइडेन के साथ एक प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लिया था। बराक ओबामा और मिशेल ओबामा अमेरिका में लगातार बाइडेन के लिए प्रचार कर रहे हैं। जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप इस बार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं और अगले 16 अक्टूबर को दोनों नेता एक बार फिर प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेने के लिए मियामी जाएंगे।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/34vagHU