Thursday, October 29, 2020

Nice Terror Attack: हाथ में कुरान और चाकू लेकर चर्च में घुसा था 20 साल का ट्यूनीशियाई हमलावर

Nice Terror Attack: हाथ में कुरान और चाकू लेकर चर्च में घुसा था 20 साल का ट्यूनीशियाई हमलावर
नीस फ्रांस के नीस शहर में आतंकी हमले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऐंटी टेररिज्म प्रॉसीक्यूटर के मुताबिक नीस के चर्च में घुसकर जिस शख्स ने तीन लोगों की हत्या की, वह एक ट्यूनीशियाई नागरिक है। 20 साल का यह शख्स इटली के रास्ते फ्रांस में दाखिल हुआ था। अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि हमलावर हाथ में कुरान की किताब और चाकू लेकर चर्च के अंदर घुसा था। मामले की जांच कर रही आतंकवाद निरोधक विभाग के अधिकारी का कहना है कि यह शख्स भूमध्य सागर के आइलैंड लैंपेडूसा से चलकर 20 सितंबर को इटली पहुंचा था। इसके बाद वह इटली से 9 अक्टूबर को पेरिस पहुंचा। उसके फ्रांस तक पहुंचने की यह जानकारी इटैलियन रेड क्रॉस के एक शख्स के दस्तावेज से पता चली है। ट्यूनीशियाई हमलावर अपने हाथ में कुरान लिए हुए था। उसने चर्च के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। नीस शहर में तीन महीने के अंदर दो आतंकी हमले हो चुके हैं। इन्हें इस्लामिक कट्टरपंथ से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें: नीस में एक शख्स ने चाकू मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले ऐसी ही घटना पेरिस में हुई थी। इससे देश में बने माहौल के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस 'फिर से आतंकी हमले का शिकार' हुआ है। उन्होंने कहा कि फ्रांस पर हमला देश के आजादी के मूल्य और आतंक के सामने नहीं झुकने की इच्छा की वजह से किया गया है। यही नहीं, उन्होंने यहां तक कहा है कि फ्रांस इस्लामिक आतंकी हमले के बाद अपने मूल्यों को छोड़ेगा नहीं। फ्रांस में ताजा घटना नीस में एक चर्च में हुई है जहां एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी। इस हमले में 44 और 60 साल की दो महिलाओं के अलावा 55 साल के एक शख्स की मौत हो गई थी। पेरिस की तरह ही यहां की घटना को भी आतंकवाद करार दिया गया है। नीस के मेयर क्रिस्चियन इस्‍तोर्सी ने बताया कि नॉट्र डैम चर्च में हुई घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को आतंकवाद करार देने के बाद फ्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने जांच की ज‍िम्‍मेदारी ली है।


from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/3my7V6m
via Blogger https://ift.tt/2HKZ7ew
October 30, 2020 at 09:38AM