Saturday, November 7, 2020

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप निराश हुए हैं, मगर हम दुश्मन नहीं...जीत के बाद पहले भाषण में बाइडेन ने दिखाया बड़ा दिल

विलमिंगटनअमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद पहली बार देश की जनता के सामने आए। अपने होम स्टेट डेलावेयर में उन्होंने शनिवार शाम एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। बाइडेन के साथ उपराष्ट्रपति निर्वाचित भी थीं। दोनों ने अपने भाषण में पूरे को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बाइडेन ने कहा, 'इस देश की जनता ने जवाब दे दिया है। उन्होंने हमें एक साफ जीत दी है, एक संतोषजनक जीत दी है। हम साफ देख सकते हैं कि अमेरिका के लोगों में और दुनियाभर में किस तरह खुशी की लहर है।' बाइडेन ने कहा, मैं अमेरिका को रेड-ब्लू नहीं यूनाइटेड स्टेट की तरह देखूंगा बाइडेन ने आगे कहा, 'मैं ऐसा राष्ट्रपति बनूंगा जो लोगों को बांटने नहीं जोड़ने का काम करेगा। जो रेड स्टेट या ब्लू स्टेट की तरह नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरह देखेगा।' बाइडेन ने ट्रंप की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ इसके अलावा बाइडेन ने अपने भाषण में का भी जिक्र किया और सार्वजनिक मंच से उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। बाइडेन ने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि डोनाल्ड ट्रंप किस तरह निराश हुए हैं, मैं भी कई बार हुआ हूं, मगर हमें एक-दूसरे को एक मौका देना चाहिए। आपस की गर्मागर्मी को कम कर साथ में काम करना चाहिए। हम प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं।'


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/32FlNV5