अमेरिका के कई राज्यों में वोटिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। यहां मतगणना भी शुरू हो चुकी है। जबकि अगले कुछ पलो में बाकी राज्यों में भी वोटिंग खत्म होने के साथ ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस मिशिगन से डेलावेयर के लिए रवाना हो चुकी हैं। यहां वह मतगणना के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ मौजूद रहेंगी। बाइडेन के लिए फ्लोरिडा, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलिना अहम रिपब्लिकन उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए जॉर्जिया, फ्लोरिडा और नॉर्थ कैरोलिना जीत के लिहाज से बेहद अहम। अगर बाइडेन यहां जीत दर्ज करते हैं, तो ट्रंप की वापसी बेहद मुश्किल हो जाएगी। बाइडेन का दावा, हमारे पक्ष में पड़े जबर्दस्त वोट राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने रिजल्ट पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इसको लेकर थोड़े 'अंधविश्वासी' हैं, मगर उनकी उम्मीद बरकरार है। उन्होंने कहा कि उनके पक्ष में जबर्दस्त मत पड़े हैं। फ्लोरिडा और जॉर्जिया में युवाओं, महिलाओं और अश्वेतों ने उनके पक्ष में मतदान किया है। मतगणना शुरू होने के साथ ही वाइट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई मतगणना शुरू होने के साथ ही वाइट हाउस के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई। यूएस सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस एजेंसियां किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। वाइट हाउस के आसपास के इलाकों में भी सड़कों पर सीनियर ऑफिसर्स की मौजूदगी देखी जा सकती है। कई राज्यों में मतगणना शुरू, ट्रंप बिडेन से आगे कई राज्यों में वोटिंग खत्म होने के साथ ही मतगणना शुरू हो चुकी है। इंडियाना के शुरुआती रुझानों में डोनाल्ड ट्रंप जो बिडेन से काफी आगे चल रहे हैं।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3jSaaj7