Saturday, December 5, 2020

Video: ब्रेन स्ट्रोक के बाद हॉस्पिटल में मुस्कुराते दिखे राहुल रॉय

हाल में ऐक्टर को हुआ था जिसके बाद उन्हें में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब राहुल की तबीयत ठीक बताई जा रही है और उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह हॉस्पिटल में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। राहुल रॉय का यह वीडियो देखत ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि अब राहुल इतने ठीक हो गए हैं कि वह हॉस्पिटल के वार्ड से बाहर आ पा रहे हैं और गार्डन में फिजियोथैरिपी के सेशंस ले रहे हैं। हमारे सहयोगी ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल लगातार अपने दोस्तों के संपर्क में हैं। उनके दोस्त प्रड्यूसर अश्विनी कुमार ने बताया कि राहुल अब पहले से काफी बेहतर हैं और उन्होंने खाना-पीना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अश्विनी ने यह भी बताया है कि अभी भी राहुल के ब्रेन में एक क्लॉट मौजूद है जिसे दवाइयों के जरिए खत्म करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि इसमें काफी वक्त लगेगा। बता दें कि पिछले हफ्ते ही राहुल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जब वह अपनी आने वाली फिल्म 'एलएसी: लिव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग करगिल में कर रहे थे। पहले उन्हें श्रीनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उसके बाद तुरंत मुंबई में भर्ती कराया गया था। कई दिन आईसीयू में रहने के बाद अब राहुल रॉय धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lOhTj4