
बीते साल मसीहा बनकर लोगों की मदद करते रहे। इस साल भी उनके अच्छे कामों की खबरें लगातार आ रही हैं। अब उन्होंने पहली मंजिल से गिरे बच्चे की इलाज में मदद की है। उनकी वजह से बच्चा अब खतरे से बाहर है। सोनू सूद को सोशल मीडिया पर बताया मसीहा ट्विटर पर एक यूजर ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उसने बताया कि बच्चे के इलाज में सोनू ने मदद की और बच्चा ठीक है। यूजर ने लिखा है, 6 साल का बच्चा पहली मंजिल से गिर गया था। पैरंट्स सोनू सूद के पास गए। अब बच्चा सुरक्षित है। कौन कहता है कि वह मसीहा नहीं हैं। वही एक मसीहा हैं। यूजर ने बच्चे के साथ पैरंट्स की तस्वीर पोस्ट की है। बीते साल से लोगों की मदद कर रहे हैं सोनू सोनू सूद ने कोरोना महामारी फैलने के बाद लोगों की मदद करनी शुरू की थी। सबसे पहले उन्होंने अपनी छह मंजिला होटल की बिल्डिंग को क्वॉरंटीन सेंटर बनाने के लिए दिया था। इसके बाद लॉकडाउन में फंसे प्रवासी कामगरों को उन्होंने घर पहुंचाने में मदद की। वहीं लोगों को रोजगार दिलाने से लेकर इलाज करवाने तक सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए डटे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hYIIRk