और जल्द ही दोबारा पैरंट्स बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स हैं कि बच्चे का स्वागत वे नए घर में करना चाहते हैं। सैफ-करीना 11 साल से फॉर्च्यून हाइट्स में रह रहे हैं और इससे शिफ्ट होनो की तैयारी कर रहे हैं। उनको नए घर में आते-जाते कई बार देखा गया है। उनके नए घर को सजाने वाली इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह ने इस बारे में खास जानकारी दी है। नए घर में होगा पुराने घरवाला फील ईटाइम्स से बातचीत में दर्शिनी ने बताया, सैफ और करीना का नया घर एक तरह से पुराने का एक्सटेंशन ही है। वे घर में इतने सहज हो गए थे कि उसको छोड़ना नही चाहते थे। इसलिए नया घर, जिसमें वे जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं, इसमें पुराने घर का फील होगा लेकिन उनके दूसरे बच्चे की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बच्चे के लिए खूबसूरत नई नर्सरी तैयार की गई है। तैमूर का भी अपना स्पेस है क्योंकि वह बड़ा हो रहा है। यह उनके पुराने घर से काफी बड़ा है। इसमें ज्यादा जगह होगी साथ में खूबसूरत छत, एक स्वीमिंग पूल, आउटडोर एरियाज, खुली जगह भी है। इसमें हर किसी के लिए कमरा है। इंग्लैंड स्टाइल में चुना है डेकोर घर के इंटीरियर के बारे में दर्शिनी ने बताया, सैफ और करीना दोनों लग्जरी और कम्फर्ट को समझते हैं। वह अपने घर में ट्रैवल डायरी वाला फील चाहते हैं। उनके घर में जो भी है उन्हें इकट्ठा किया है और सबसे जुड़ी कुछ यादें हैं। उनको इंग्लैंड पसंद है तो कोलोनियल क्लासिक तरीके का डेकोर चुना है। उन्हें कोई भी चीज लाउड नहीं पसंद है। फॉर्च्यून हाइट्स वाले घर की तरह यहां भी लाइब्रेरी, आर्टवर्क्स, ऐंटीक, कैंडल्स और खास तरह का फर्निचर होगा। लंबे वक्त से साथ हैं दर्शिनी दर्शिनी ने सैफ का पुराना घर तब सजाया था जब सैफ और करीना ने 2008-09 में लिव-इन में रहना शुरू किया था। वह बताती हैं, मैं कभी-कभी उनके बिना बताए ही उनकी जरूरतें और वे क्या पसंद करेंगे, ये समझ जाती हूं। हम लंबे वक्त से साथ हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XR0RqZ