Friday, May 14, 2021

नहीं होगा यशराज फिल्म्स का गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन, कोरोना रिलीफ फंड में जाएगा पूरा बजट

भारत में () की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री भी इसके असर से अछूती नहीं रह पाई है। कोरोना के कारण फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लाखों लोग भी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सिलेब्रिटीज लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। फिल्ममेकर () भी अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुफ्त वैक्सिनेशन की घोषणा करने के बाद आदित्य ने फैसला किया है कि () के 50 साल पूरे होने का जश्न नहीं मनाया जाएगा। कोविड रिलीफ में जाएगा पूरा बजटइस साल यशराज फिल्म्स को 50 साल पूरे हो गए हैं। इसके लिए एक भव्य गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन की तैयारी की जा रही थी। मगर अब की स्थिति को देखते हुए आदित्य चोपड़ा ने इस फंक्शन को कैंसल कर दिया है। आदित्य ने फैसला लिया है कि इस गोल्डल जुबली सेलिब्रेशन में होने वाले खर्च को COVID-19 रिलीफ फंड में डोनेट कर दिया जाएगा। हजारों लोगों को खाना खिलाएगा YRFइसके अलावा आदित्य चोपड़ा और यशराज फिल्म्स ने गोरेगांव इलाके के फ्रंटलाइन वर्कर्स और अंधेरी इलाके के क्वॉरेंटीन सेंटर्स के हजारों लोगों को रोजाना खाना खिलाने का भी फैसला लिया है। यह खाना यशराज फिल्म्स की रसोई से बनकर इन इलाकों में सप्लाई किया जाएगा। सीधे पैसा ट्रांसफर और राशन किट्ससाथ ही यशराज फाउंडेशन ने इंडस्ट्री के सीनियर सिटिजन और महिलाओं के खाते में सीधे 5 हजार रुपये ट्रांसफर करने की योजना बनाई है। इसके साथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स की 4 सदस्यों के परिवार के लिए हर महीने राशन किट्स भी बांटी जाएंगी। इसके लिए यशराज ने एक एनजीओ यूथ फीड इंडिया से हाथ मिलाया है। इससे पहले यशराज ने पिछले हफ्ते ही यश चोपड़ा साथी नाम से एक पहल शुरू की थी जिसमें फिल्म इडस्ट्री के हजारों वर्कर्स को वित्तीय सहायता दी जाएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tIHeiA