Pages

▼

Monday, May 17, 2021

ऐश्वर्या राय के चेहरे से नजर नहीं हटा पाते अक्षय खन्ना, बताया था सबसे 'सेक्सी' ऐक्ट्रेस

आज भी बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत हिरोइनों की बात की जाए तो उसमें () का नाम जरूर लिया जाएगा। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दुनियाभर में लाखों दीवाने हैं। ऐसे दीवानों की बॉलिवुड में भी कमी नहीं है। कम ही लोग जानते हैं कि () भी ऐश्वर्या की खूबसूरती के कायल हैं। एक बार अक्षय खन्ना ने खुद माना था कि ऐश्वर्या बॉलिवुड की सबसे सेक्सी ऐक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या के साथ अक्षय ने 2 फिल्मों '' और '' में काम किया है। ऐश्वर्या को बताया था सबसे सेक्सीएक पुराने इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने माना था कि ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत हैं कि जब भी वह उनसे मिलते हैं तब वह उनके चेहरे से नजर नहीं हटा पाते हैं। साल 2017 में फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन के दौरान करण जौहर के टॉक शो में करण ने अक्षय से पूछा था कि फिल्म इंडस्ट्री में सबसे सेक्सी ऐक्ट्रेस कौन हैं तो इसके जवाब में अक्षय ने तपाक से जवाब में ऐश्वर्या राय का नाम लिया था। 'ऐश्वर्या को पागलों की तरह घूरने लगते हैं'अक्षय ने इस टॉक शो में कहा, 'मैं जब भी ऐश्वर्या से मिलता हूं तो उन पर से नजर नहीं हटा पाता हूं। यह आदमियों के लिए बहुत शर्मिंदा करने वाला होता है मगर ऐश्वर्या को इसकी आदत पड़ चुकी होगी। आप पागलों की तरह ऐश्वर्या को घूरने लगते हैं।' इस शो में अक्षय के साथ आईं सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'केवल आदमी ही नहीं बल्कि मैं भी ऐश्वर्या से नजरें नहीं हटा पाती हूं। वह गजब की खूबसूरत हैं।' केवल 2 फिल्मों में साथ किया कामबता दें कि 'आ अब लौट चलें' और 'ताल' दोनों ही फिल्मों में अक्षय और ऐश्वर्या की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। हालांकि इसके बाद इन दोनों ने कभी कोई फिल्म साथ में नहीं की। ऐश्वर्या पिछली बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। अब वह मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ विक्रम, तृशा कृष्णन, जयराम रवि और कार्ती मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oxHEYc