Tuesday, May 18, 2021

रणधीर कपूर ने कोरोना वायरस को दी मात, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

रणधीर कपूर ने कोरोना वायरस को दी मात, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज
गुजरे जमाने के ऐक्टर () पिछले काफी दिनों से () से जूझ रहे थे। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद रणधीर कपूर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब खबर है कि 74 साल के रणधीर ने कोरोना वायरस को हरा दिया है और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया है कि रणधीर रविवार को ही अपने घर पर आ गए हैं। बता दें कि रणधीर को 28 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुरू में उनकी हालत थोड़ी ज्यादा खराब थी इसलिए उन्हें आईसीयू में भी भर्ती किया गया था। हॉस्पिटल के एक सूत्र ने बताया कि रणधीर अब बिल्कुल ठीक हैं और रविवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। रणधीर को एक-दो दिन हॉस्पिटल के आईसीयू में भी रखा गया था। राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर पिछले एक साल में अपने दोनों छोटे भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर को खो चुके हैं। रणधीर भी अब फिल्मों में कम ही काम करते हैं। पिछली बार वह हाउसफुल सीरीज के अलावा कल आज और कल, जवानी दीवानी और रामपुर का लक्ष्मण जैसी फिल्मों में नजर आए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Qxc404
via Blogger https://ift.tt/3u5PcCI
May 19, 2021 at 09:38AM