Friday, May 14, 2021

रेमो डिसूजा बोले- मेरे नाम पर Remdesivir बोलना ज्यादा आसान है

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें एक व्यक्ति पत्रकार से बात करते हुए के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन () का नाम गलती से () ले लेता है। वीडियो वायरल होने के बाद कोरियॉग्रफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने खुद भी यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब इस वीडियो पर रेमो डिसूजा का रिऐक्शन भी सामने आ गया है। दोस्त ने रेमो को फॉरवर्ड किया था वीडियो हमारे सहयोगी ETimes से बात करते हुए रेमो ने बताया कि उन्हें इस वीडियो के बारे में तब पता चला जब उनके एक दोस्त ने उन्हें यह फॉरवर्ड करके कहा कि इसे तुरंत देखें। इस बारे में बात करते हुए 'रेस 3' के डायरेक्टर ने कहा, 'पहली बार तो मुझे भरोसा ही नहीं हुआ कि यह मैंने क्या सुना है। इसके बाद मैंने यह वीडियो अपनी पत्नी को दिखाया और वह इससे देखकर हंसने लगीं।' 'मैं खुद नहीं बोल पाता Remdesivir'इस बारे में आगे बात करते हुए रेमो ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद भी शब्दों के उच्चारण में बहुत अच्छा नहीं हूं। रेमडेसवियर मुझे भी पिछले कई दिनों से कन्फ्यूज किए हुए है और मैं खुद भी इसे नहीं बोल पाता हूं। इस व्यक्ति ने मुझे एक नया नाम दिया है जिससे मुझे बुलाया जा सकता है। सही बात तो यह है कि इस ऐंटीवायरल दवाई का नाम मेरे नाम पर लिया जाना ज्यादा आसान है।' रेमो ने अपने बेटे को भी दिखाया यह वीडियोरेमो ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने अपने 17 साल के बेटे ऐडोनिस को भी दिखाया था तो बेटे ने कहा, 'डैड, ठीक ही तो बोला है, इसमें गलत क्या है?' रेमो ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप पूरी भावनाओं के साथ जल्दबाजी में रेमडेसवियर बोलने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है कि आप इसे रेमो डिसूजा ही बोलें, वैसे भी ज्यादातर लोग मुझे रेमी कहकर ही बुलाते हैं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SIXTFO