Pages

▼

Monday, May 17, 2021

The Family Man 2: मनोज बाजपेयी की जोरदार सीरीज के ट्रेलर और रिलीज के लिए हो जाएं तैयार

सबसे बेहतरीन और पॉप्युलर वेब सीरीज की बात की जाए तो उसमें () के लीड रोल वाली 'द फैमिली मैन' () को जरूर रखा जाएगा। इस सीरीज का पहला सीजन बहुत पसंद किया गया था और काफी समय से ऑडियंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर 2019 में पहले सीजन के रिलीज होने के बाद '' को इसी साल रिलीज किया जाना था मगर () की सीरीज 'मिर्जापुर 2' और 'तांडव' पर विवाद होने के बाद इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इस दिन आ सकता है 'द फैमिली मैन 2' का ट्रेलर?'द फैमिली मैन 2' का ट्रेलर 12 फरवरी को रिलीज किया जाना था मगर ऐमजॉन प्राइम ने ट्रेलर और सीरीज के रिलीज को होल्ड पर डाल दिया था। अब 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट की मानें तो इस पॉप्युलर सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर () बुधवार 19 मई को रिलीज किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अब मेकर्स इस सीरीज को और लेट नहीं करना चाहते हैं। रिलीज डेट हो गई है फिक्स?इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि ऐमजॉन प्राइम 'द फैमिली मैन 2' को 11 जून 2021 को रिलीज कर सकती है। हालांकि फिर भी इस डेट () को फिक्स नहीं माना जा रहा है मगर इतना तय माना जा रहा है कि सीरीज को जून में ही रिलीज किया जाएगा। सामंथा अक्किनेनी करेंगी हिंदी डेब्यू'द फैमिली मैन 2' इसलिए भी खास है क्योंकि इससे तेलुगू सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी अपना हिंदी डेब्यू करने जा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि भले ही ऐमजॉन प्राइम की पिछली सीरीजों पर विवाद हुआ हो मगर 'द फैमिली मैन 2' बिना किसी कट के रिलीज की जाने वाली है। राज और डीके के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ( ) के अलावा प्रियमणि, शारिब हाशमी, शरद केलकर और श्रेया धनवंतरि लीड किरदारों में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SWT3VI