Pages

Tuesday, June 29, 2021

एफबीआई एजेंट पर गोली चलाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर 50 हजार डॉलर का इनाम

एफबीआई एजेंट पर गोली चलाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर 50 हजार डॉलर का इनाम
जैकसन (मिसीसिपी), 29 जून (एपी) एफबीआई ने पिछले सप्ताहांत मिसीसिपी के जैकसन में अपने विशेष एजेंट को गोली मारने के आरोपी व्यक्ति के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंट को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उसकी जान खतरे से बाहर है।

एफबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी डिमारियो कॉटन (38) की गिरफ्तारी के लिये संघीय वारंट जारी कर दिया गया है। वह शनिवार रात एफबीआई के जैकसन क्षेत्र कार्यालय के एजेंट को गोली मारने का आरोपी है।

एफबीआई ने कॉटन को बदमाशों के एक स्थाानीय गिरोह का सदस्य बताया है। उसके शरीर पर कई टैटू बने हुए हैं। उसके दाहिने हाथ पर ''ठग'' जबकि बाएं हाथ पर ''लाइफ'' शब्द लिखा है। उसे काउंट्री केन और बिग काउंट्री जैसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है।

एपी

जोहेब उमा

उमा



from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3jq1ioh

via Blogger https://ift.tt/2U9d7oj
June 30, 2021 at 01:10AM