Wednesday, June 9, 2021

बोमन ईरानी की मां का 94 वर्ष में निधन, ऐक्‍टर बोले- आखिरी रात मांगी थी मलाई कुल्‍फी और आम

बोमन ईरानी की मां का 94 वर्ष में निधन, ऐक्‍टर बोले- आखिरी रात मांगी थी मलाई कुल्‍फी और आम
बॉलिवुड ऐक्‍टर (Boman Irani Mother Passes Away) हो गया। ऐक्‍टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए दी है। उन्‍होंने बताया कि उनकी 94 वर्षीय मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बोमन ने मां की तस्‍वीर शेयर करते हुए इंस्‍टाग्राम पर लिखा, 'मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वह 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों के किरदार निभाए थे। वह बहुत जिंदादिल थीं और कई मजेदार कहानियों से भरी थीं जो सिर्फ वही कह सकती थीं।' खाना और गाना था पसंद बोमन ने आगे लिखा, 'जब भी वह मुझे फिल्मों के लिए भेजती थीं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि कंपाउंड किड्स मेरे साथ रहें। वह हमेशा कहती थीं कि पॉपकार्न मत भूलना। उनको अपना भोजन और गाने पसंद थे। इसके साथ ही वह तेजी से विकीपीडिया और आईएमडीबी पर तुरंत फैक्ट चेक कर सकती थीं।' लोगों को खुशी देने को कहती थींबोमन लिखते हैं, 'वह हमेशा कहती थीं कि तुम एक अभिनेता इसलिए नहीं हो कि लोग तुम्हारी तारीफ करें। तुम एक अभिनेता हो ताकि तुम लोगों को खुशी दे सको। हमेशा लोगों को खुशी दो। आखिरी रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम मांगे थे। वह चाहतीं तो चांद और तारे भी मांग सकती थीं। वह एक स्टार थीं और हमेशा रहेंगी।' लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि अब बोमन के पोस्ट पर सिलेब्‍स और फैंस उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, बीते साल 18 नवंबर को बोमन ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी थी और इस पर एक पोस्ट शेयर किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3v7tqPk
via Blogger https://ift.tt/3x8RRgz
June 10, 2021 at 12:38AM