ऐक्टर-डायरेक्टर () ने ऐक्ट्रेस () के साथ शादी कर ली है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। आनंद तिवारी और अंगिरा धर ने पोस्ट में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उन दोनों ने अप्रैल में शादी की है। आनंद तिवारी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों मंडप में बैठे हुए हैं और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। आनंद तिवारी ने इसके साथ लिखा, '30 अप्रैल को मैंने और अंगिरा ने अपनी दोस्ती को फैमिली, करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया था। जीवन में धीरे-धीरे हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है तो हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक करना चाहते हैं।' अंगिरा धर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक साथ खड़े हुए हैं और उनकी आरती उतारी जा रही है। दूसरी तस्वीर में दोनों मंडप में बैठे हुए हैं और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। आनंद तिवारी और अंगिरा धर को अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना, कोकणां सेन शर्मा, मिताली पाल्कर, अदा शर्मा, नेहा धूपिया, गजराव राव सहित तमाम ने सिलेब्स शादी की बधाई दी है। आनंद तिवारी और अंगिरा धर ने एक साथ ओटीटी फिल्म 'लव स्क्वायर फुट' में किया है। आनंद तिवारी ने 'गो गोवा गॉन', 'आयशा' और 'छपाक' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' को डायरेक्ट किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2U3alAW