बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने 5 जून को () के दिन अपना एक थ्रोबैक वीडियो () शेयर किया है। सारा अली खान इस वीडियो में काफी दिलचस्प अंदाज में पर्यावरण से जुड़ी एक कविता सुनाते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो कश्मीर की छुट्टियों की दौरान का है। सारा अली खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं, 'नमस्ते दर्शकों, जैसे कि आप सुन सकते हैं यह पानी की है ध्वनि। यह बहुत ही है खूबसूरत जैसे की सनी। हवा बहुत प्यारी है जैसे कि हनी। कृपया कर मुझे लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें अगर आपको लगती हूं मैं फनी।' इसके साथ ही सारा अली खान इस दौरान अपने आसपास का नजारा भी दिखा रही हैं। सारा अली खान ने अपने इस वीडियो के साथ लिखा है, 'नमस्ते दर्शकों। विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। हवा, पानी जमीन और जीवन के लिए प्रकृति मां को धन्यवाद। मैं उम्मीद करती हूं कि हम जहां भी रहते हैं, उसके लिए हम सभी उसका सम्मान और तारीफ कर सकते हैं।' सारा अली खान का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इस पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। इसके अलावा वह आदित्य धर की फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल हैं। सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में वरुण धवन के साथ दिखाई दी थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gdMp5q