केआरके (KRK) के नाम से पाप्युलर कमाल आर खान अब मीका सिंह (Mika Singh) से भिड़ गए हैं। दरअसल, सलमान खान () के साथ केआरके के झगड़े के बाद से ही मीका सिंह ने कमाल आर खान को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद मीका सिंह ने कहा था कि वह केआरके पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। मीका सिंह ने बुधवार को अपने गाने का टीजर रिलीज किया है। इस गाने का #KRKKutta टाइटल है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हांजी, दोस्तों कैसा लगा।' इसके बाद केआरके ने सिंगर को जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'इतना भौंकता क्यों है, अगर औकात है सॉन्ग रिलीज करने की? डर मत, बिंदास रिलीज कर! मैं चाहता हूं कि तु एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे! फिर देख!' बीते दिनों मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करके बिल्कुल ठीक किया है। मीका सिंह ने आगे कहा, 'मेरी तरफ से कोई केस-वेस नहीं होगा, सीधा झापड़ होगा। केआरके इतना बड़ा चूहा है, वो अपने बिल से बाहर नहीं निकलेगा क्योंकि उसे पता है जैसे ही वो बाहर निकलेगा उसे झापड़ पड़ने वाले हैं।' इसके जवाब में केआरके ने बिना नाम लिए मीका सिंह को 'चिरकुट सिंगर' बोला था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब इस मामले में पब्लिसिटी पाने के लिए एक चिरकुट सिंगर कूद पड़ा है लेकिन मैं उसे मौका नहीं दूंगा। कूद बेटा जितना कूदना है। तुझे तो भाव बिल्कुल नहीं दूंगा क्योंकि तेरी औकात ही नहीं है।' मीका सिंह ने कहा कि उनका गाना 11 जून को रिलीज होगा। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह मुंबई में केआरके के घर के बाहर खड़े हैं। मीका सिंह ने केआरके के लिए कहा, 'देख भाई, मैं तेरे घर के बाहर खडा हूं यहां पर। छाती चौड़ी कर के खड़ा हूं। तु जहां कहेगा, वहां मिल लेता हूं। तू सारी उम्र मेरा बेटा ही रहेगा। मेरी तेरे से कोई लड़ाई नहीं है।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3wfJaB2