मियामी (अमेरिका), छह जून (एपी) अमेरिका में फ्लोरिडा में ग्रेजुएशन पार्टी में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य जख्मी हो गए। यह मियामी में इस तरह गोलीबारी का नया मामला है।
मियामी-डेड पुलिस निदेशक फ़्रेडी रामिरेज़ ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मृतकों में एक राज्य सुधार अधिकारी था। उन्होंने कहा कि एक मॉल के लाउंज में पार्टी खत्म होने ही वाली थी कि कुछ गाड़ियां आईं और भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी।
मृतकों और घायलों की पहचान को रविवार को तत्काल जारी नहीं किया गया। गोलीबारी की घटना उपनगर केंडल में देर रात दो बजे हुई ।
पुलिस का मानना है कि दो मृतक उस एक कार में थे जो जिसमें गोलीबारी करने वाले लोग सवार होकर आए थे। कार की नज़दीकी दीवार से टक्कर हो गई।
अधिकारियों को कार में से एक बंदूक मिली है लेकिन गोलीबारी से इसका स्टीक संबंध अभी साफ नहीं है।
मियामी में हाल फिलहाल में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं।
एपी
नोमान नरेश
नरेश
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3v3cTvW