सर्फसाइड (फ्लोरिडा), 29 जून (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में इमारत हादसा स्थल पर लापता लोगों को खोजने का अभियान मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा।
मियामी डाड की महापौर डेनिएला लेविन कावा ने कहा, ‘‘लोग जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और बेचैन हैं।’’
सर्फ़साइड के मेयर चार्ल्स बर्केट ने डब्ल्यूएसवीएन को बताया कि मंगलवार की सुबह क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हुई और इमारत के टूटे हुए हिस्से से मलबा खोज क्षेत्र पर गिर गया। इसके बाद बचाव दल को वहां ‘‘यहां से आगे न जाएं’’ का बोर्ड लगाना पड़ा।
सोमवार को सिर्फ दो और शव मिले जिससे इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। हालांकि इसमें अभी भी 150 लोग लापता हैं।
एपी अमित नरेश
नरेश
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3jq1bcl