Saturday, June 26, 2021

आलिया ने पूरी की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, भंसाली उसी सेट पर शुरू करेंगे 'हीरा मंडी'

आलिया ने पूरी की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, भंसाली उसी सेट पर शुरू करेंगे 'हीरा मंडी'
बॉलिवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने () अपनी अपकमिंग फिल्म '' (Gangubai Kathiawadi) की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस फिल्म में () लीड रोल में हैं। संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट सहित फिल्म टीम के कई सदस्यों को कोरोना हो गया था। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग रुक गई थी और इसके बाद फिल्म को दोबारा शुरू करना आसान नहीं था। फिल्म का एक सॉन्ग और छोटा सा पार्ट रह गया था लेकिन आखिरकार फिल्ममेकर और ऐक्ट्रेस ने इसे पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई की फिल्म सिटी (गोरेगांव) में बची हुई शूटिंग पूरी हो गई है। संजय लीला भंसाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को पूरा करने के बाद आराम करने के मूड में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरा मंडी' की शूटिंग उसी फ्लोर पर शुरू करेंगे, जहां फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट लगा था। वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को देखते हुए जल्द ही नई सेटिंग्स को स्थापित किया जाएगा। वेब सीरीज को संजय लीला भंसाली प्रड्यूस और विभु पुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। सब कुछ तैयार होने के बाद वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को पूरा करना आसान नहीं था, खास आखिरी चरण में। महाराष्ट्र में कोरोना के नए नए म्यूटेंट (डेल्टा) ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में डर पैदा कर दिया है। एक बार सबकुछ फिर से शुरू हुआ है सभी सिर्फ उम्मीद कर सकते हैं कि सब सही रहेगा। यूनिट में सिर्फ एक कोरोना केस सबकुछ बंद कर देता है। वर्कफ्रंट की बात करें आलिया भट्ट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के अलावा 'ब्रह्मास्त्र' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पहली बार में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3A3FGUA
via Blogger https://ift.tt/3qrhQhj
June 27, 2021 at 01:38AM