बॉलिवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे सितारे हैं, जिनके हमशक्ल हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। अब सुपरस्टार शाहरुख खान () का एक हमशक्ल सामने आया है, जिसे एक बार देखकर कोई भी चकमा खा जाए। शाहरुख खान के इस हमशक्ल का नाम इब्राहिम कादरी () है। इब्राहिम कादरी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। इब्राहिम कादरी इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि उनकी शक्ल, कपड़े पहनने का तरीका और ऐक्टिंग तक शाहरुख खान से मिलती है। इन्होंने शाहरुख खान के कई पुराने हिट गानों पर परफॉर्म कर वीडियो भी बनाए हुए हैं। इब्राहिम कादरी को देखकर एक बार तो आप जरूर चौंक जाएंगे और आपको अपनी आंखों पर विश्वास करना मुश्किल होगा। (यहां पर देखें के फोटोज और वीडियोज) शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिर बार साल 2018 में रिलीज हुई डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। अब शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की शूटिंग दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ कर रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के अलावा वह डायरेक्टर अयान मुखर्जी की मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में और आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो रोल करते नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34ObM8k
via Blogger https://ift.tt/3wRKk5K
June 04, 2021 at 12:38AM