Sunday, June 13, 2021

फिर से 'मुन्‍नी' जैसा रोल चाहती हैं हर्षाली मल्‍होत्रा, कहा- मैं नहीं मेरी मम्‍मी चलाती हैं मेरा इंस्‍टाग्राम

'बजरंगी भाईजान' फेम 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा () ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने सलमान खान और अपने पैरंट्स को लेकर बात की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह आने वाले समय में फिल्मों में कैसा रोल करना चाहती हैं। बताते चलें कि हर्षाली मल्होत्रा ने हाल ही में अपना 13वां जन्मदिन मनाया था और बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। हर्षाली मल्होत्रा ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में बताया है कि वह ऐक्ट्रेस बनना चाहती हैं लेकिन वह अपनी महत्वाकांक्षी के लिए अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं करेंगी। हर्षाली मल्होत्रा ने बताया, 'मैं इस समय अपने आसपास ऐक्टिंग की क्लास जॉइन करना चाहती थी लेकिन कोरोना के कारण यह अभी तक नहीं हो पाया है।' वह बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तेजी से तैयार हो रही हैं। हर्षाली मल्होत्रा ने बताया कि उन्हें सलमान खान के अलावा रणवीर सिंह और अक्षय कुमार पसंद हैं। वहीं, हीरोइनो में करीना कपूर और कटरीना कैफ को पसंद करती हैं। हर्षाली मल्होत्रा ने कहा, 'स्कूल में अंग्रेजी मेरा पसंदीदा विषय है और मुझे हिस्ट्री पसंद नहीं है। अपनी डेब्यू फिल्म के अलावा 'पद्मावत' और 'हाउसफुल' मेरी पसंदीदा फिल्में हैं।' हर्षाली मल्होत्रा से पूछा गया कि वह सलमान खान के संपर्क में हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'हां, मैं सलमान खान से उनके जन्मदिन और त्योहार के दिनों में बात करती हूं।' बताते चलें कि हर्षाली मल्होत्रा ने डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से अपना डेब्यू किया था। हर्षाली मल्होत्रा ने बताया कि जब वह फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रही थीं तो शुरुआती दिनों में उन्होंने सोचा कि उनके आसपास सेट पर हो रही हिंसा असली थी। हर्षाली मल्होत्रा ने कहा, 'मुझे हिंसा पसंद नहीं है।' हर्षाली मल्होत्रा ने बताया कि लोगों को लगता है कि वह खुद अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। उनकी जानकारी बता दूं, 'मेरी मम्मी मेरा सोशल मीडिया हैंडल करती हैं।' हर्षाली मल्होत्रा ने बताया, 'मुझे फिल्म 'बजरंगी भाईजान' करने के बाद कई ऑफर मिले लेकिन अब मैं मुन्नी जैसा बड़ा रोल चाहती हूं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zhdxJk