
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर () की बहन (Khushi Kapoor) ने भले ही अभी फिल्मी दुनिया में कदम न रखा हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से धमाल मचाती रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह बिकिनी () में नजर आ रही हैं। बताते चलें कि खुशी कपूर ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया था। खुशी कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह पर्पल कलर की बिकिनी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'पूल डे।' खुशी कपूर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट कर रहे हैं। खुशी कपूर की तस्वीरों पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर और महीप कपूर सहित तमाम सिलेब्स ने अपने रिऐक्शन दिया है। खुशी कपूर यूएस में ऐक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल, वह भारत में हैं और बीते कुछ दिनों से अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ समय बिता रही हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर की तरह खुशी कपूर भी फिल्में जॉइन करना चाहती हैं। हालांकि, उनके पिता बोनी कपूर ने साफ कर दिया है कि वह उन्हें लॉन्च नहीं करेंगे। वह चाहते हैं कि खुशी कपूर को कोई और लॉन्च करे। बोनी कपूर चाहते हैं कि वह खुद अपने पैरों पर खड़ी हों।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xw0rpT
via Blogger https://ift.tt/3xws9mC
June 19, 2021 at 12:38AM