ऐक्ट्रेस और टीएमसी एमपी नुसरत (Nusrat Jahan) जहां इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आई थीं लेकिन उनका इस पर कोई रिऐक्शन नहीं आया था। अब की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी बेबी बंप () साफ दिख रहा है। इस तरह से उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पर मुहर लग गई है। वहीं, ऐक्ट्रेस के पति निखिल (Nikhil Jain) जैन ने साफ तौर पर कह दिया है कि उन्हें प्रेग्नेंसी की बात की जानकारी नहीं है और अगर ये बात सहीं है तो यह बच्चा उनका नहीं है। नुसरत जहां की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वह बेबी बंप दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वह 6 महीने प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी पर चप्पी साधे हुई हैं। वहीं, उनके पति निखिल जैन का बयान हैरान करने वाला है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि निखिल जैन ने कहा कि नुसरत जहां के बच्चे के वह पिता नहीं है क्योंकि वह उनसे काफी दिनों से दूर रह रहे हैं। बीते दिनों नुसरत जहां ने अपनी शादी से ही इनकार कर दिया और रिश्ते को लिव इन रिलेशनशिप बताया था। वहीं, निखिल जैन ने भी कई खुलासे किए। उन्होंने दावा किया है कि नुसरत जहां से तुर्की में शादी के बाद उन्होंने कई बार भारत में शादी रजिस्टर करने की बात की, लेकिन उन्होंने हर बार इनकार कर दिया। यही नहीं, निखिल जैन का कहना है कि नुसरत जहां ने घर का कर्ज चुकाने के लिए उनसे मोटी रकम उधार ली थी, जो उन्होंने कभी नहीं लौटाया। इसके साथ ही निखिल जैन ने उनके अफेयर को लेकर भी इशारों-इशारों में चुप्पी तोड़ी है। निखिल जैन ने अपने बयान में लिखा है, 'मैंने नुसरत जहां को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उसने खुशी-खुशी स्वीकार किया और हमने जून 2019 में बोरडम, तुर्की में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इसके बाद कोलकाता में एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी।' निखिल जैन का दावा है कि शादी के बाद भी जहां वह नुसरत जहां के साथ पूरी तरह ईमानदार रहें, समय के साथ नुसरत का व्यवहार बदल गया। निखिल ने आगे अपने बयान में लिखा है, 'मैंने कई बार नुसरत ने हमारी शादी को भारत में कानूनी तौर पर रजिस्टर करवाने को लेकर बात की, लेकिन उसने हर बार इनकार कर दिया। नवंबर, 2020 में वह अपने सारे सामान के साथ मेरा फ्लैट छोड़कर चली गई। वह अपने सारे कीमती सामान, कागजात, दस्तावेज सब ले गईं और अपने बालीगंज के फ्लैट रहने लगी। इसके बाद से हम कभी पति-पत्नी की तरह साथ नहीं रहे। इनकम टैक्स रिटर्न जैसे उसके कुछ कागजात मेरे फ्लैट पर थे, जिसे उसे भेज दिया गया था।' नुसरत जहां का नाम इन दिनों उनके को-स्टार रह चुके यश दासगुप्ता से जुड़ रहा है। दोनों के अफेयर खूब चर्चाएं हैं। यश दासगुप्ता भी अब राजनीति की दुनिया में हैं। वह बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रह चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/358DexU