बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा () हाल ही में अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थीं। इस कपल के साथ उनकी बेटी वामिका भी गई हैं। विराट कोहली यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए पहुंचे हैं। वहां पर खिलाड़ियों और उनके परिवार के सदस्यों को क्वॉरंटीन किया गया है। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने अपने पति के लिए एक बात कही है। अनुष्का शर्मा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह क्रिकेट के स्टेडियम में खड़ी नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'काम को घर मत लाओ, फिलहाल कुछ समय के लिए विराट पर ये नियम लागू नहीं होगा।' अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका का चेहरा कैमरे से छुपाते हुए नजर आई थीं। इस कपल की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं और ट्रोलर्स ने ऐक्ट्रेस को निशाना भी बनाया था। बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। इसल साल 2021 की जनवरी में दोनों बेटी वामिका के पैरंट्स बने हैं। वामिका के जन्म के बाद से अब तक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने उसका चेहरा नहीं दिखाया है। इस कपल ने फटॉग्रफर्स से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे। इसके बाद से वह किसी फिल्म में नहीं दिखाई दी हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' बनी थी और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3z71jTu