जागरेब (क्रोएशिया), 25 जुलाई (एपी) क्रोएशिया में रविवार तड़के एक बस पलट गई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना स्लावोन्स्की ब्रोड कस्बे के नजदीक राजधानी जागरेब और सर्बिया की सीमा के बीच के राजमार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि बस पर कोसोव का लाइसेंस प्लेट लगा है।
उन्होंने बताया कि घायलों को स्लावोन्स्की ब्रोड के अस्पताल में भेजा गया। इस संबंध में तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
एपी स्नेहा नेत्रपाल नीरज
नीरज
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/3iLhPRN
via Blogger https://ift.tt/3eU8rKm
July 26, 2021 at 12:29AM