Pages

Saturday, July 10, 2021

पहले ऑडिशन के समय ऐसे दिखते थे विकी कौशल, ऐक्टर ने शेयर की 9 साल पुरानी तस्वीर

बॉलिवुड ऐक्टर (Vicky Kaushal) ने अपनी शानदार ऐक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम बनाया है। उनका करियर भले ही छोटा है लेकिन वह अपने बेहतरीन किरदारों के लिए जाने जाते हैं। विकी कौशल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक 9 साल पुरानी तस्वीर () शेयर की है। ये तस्वीर उनके पहले ऑडिशन के समय की है। विकी कौशल ने 10 जुलाई, 2012 को दिए गए अपने पहले ऑडिशन की यादों को ताजा किया है। विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह ऑडिशन वाइटबोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आज। नौ साल पहले। शुक्र।' उन्होंने जब पहला ऑडिशन दिया था तब उनकी उम्र 24 साल थी। विकी कौशल ने साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अनुराग कश्यप के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में नीरज घेवान की फिल्म 'मसान' से लीड रोल में डेब्यू किया था। विकी कौशल ने 'राजी, संजू', 'रमन राघव 2.0', 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक', 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों में काम किया है। विकी कौशल आखिरी बार फिल्म 'भूत- पार्ट 1 द हॉन्टेड शिप' में नजर आए थे। अब विकी कौशल 'तख्त', 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' और 'मिस्टर लेले' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा वह सरदार उधम सिंह और फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक में भी काम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hUHSFK