Pages

Saturday, July 10, 2021

दीया मिर्जा ने शेयर कीं हनीमून ट्रिप की अनदेखी तस्वीरें, पति वैभव रेखी और सौतेली बेटी संग आईं नजर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () ने इस साल फरवरी में बिजनेसमैन वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) के साथ शादी की थी। दीया मिर्जा इस समय अपने पहले बच्चे की प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। ऐक्ट्रेस ने वैभव रेखी के साथ मालदीव में हनीमून ट्रिप की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरो में उनकी सौतेली बेटी समायारा ( Samaira) भी नजर आ रही है। दीया मिर्जा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें और दो वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में ऐक्ट्रेस अपने पति वैभव रेखी और सौतेली बेटी समायरा याच पर बैठकर कैमरे की तरफ देख रही हैं। दीया मिर्जा अपने हाथों से अपने बेबी बंप को छिपा रही हैं। दीया मिर्जा ने फरवरी में शादी करने के बाद अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीया मिर्जा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'धन्य है... धरती मां के साथ एक होने का... जीवन की शक्तियों के साथ एक होने का जो हर चीज की शुरुआत है... तमाम कहानियों का, लोरियों और गानों के साथ एक होने का... जीवन की उपज के साथ एक होने का और ढेरों आशाओं के साथ एक होने का। सौभाग्य मिला है मेरे गर्भ में पल रहे इन सभी सपनों को पालने के लिए धन्य होने का।' दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की है। इससे पहले दीया मिर्जा ने साल 2014 में लंबी डेटिंग के बाद साहिल संघा से शादी की थी। हालांकि, साल 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। दीया मिर्जा तलाक से काफी समय पहले से ही साहिल संघा से अलग रह रही थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UHN6wQ