Pages

Thursday, July 15, 2021

नव्या नवेली नंदा ने शेयर कीं तस्वीरें, बेस्टी सुहाना खान ने लिख दी ये बात

बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन () ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जबरदस्त जलवा है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। नव्या नवेली ने एक बार फिर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। नव्या नवेली नंदा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तीन तस्वीरे शेयर की है। उन्होंने एक ब्लू जींस और वाइट शर्ट पहनकर सोफे पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। नव्या नवेली नंदा की इस तस्वीर पर तमाम सिलेब्स ने कॉमेंट किया है। नव्या नवेली नंदा की बेस्टफ्रेंड सुहाना खान ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'वाह।' इसके अलावा उनकी मां श्वेता बच्चन और खुशी कपूर, शनाया कपूर, सोनाली बेंद्रे, महीप कपूर, मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी ने नव्या नवेली नंदा की तस्वीर पर कॉमेंट किया है। नव्या नवेली नंदा का अक्सर जावेदी जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ अफेयर को लेकर चर्चाएं होती हैं। मिजान जाफरी ने हाल ही में 'डीएनए' वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में नव्‍या नवेली नंदा संग अपने रिश्‍तों को लेकर चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने 'खुद के सिर की कसम' खाकर कहा कि वह सिंगल हैं और अभी किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ufbl5t