Pages

Monday, July 26, 2021

आइरा की तस्वीर में यूजर्स ने ये क्या खोज लिया? फिर आमिर खान की बेटी की लगा दी क्लास

आइरा की तस्वीर में यूजर्स ने ये क्या खोज लिया? फिर आमिर खान की बेटी की लगा दी क्लास
स्टार किड्स आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और ट्रोल भी हो जाते हैं। वे अपने वकेशन और इनडोर जिम से सिंपल सा पोस्ट करते हैं लेकिन यूजर्स उसमें कुछ न कुछ खोज लते हैं और फिर ये चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी () के साथ हुआ जो इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) के साथ हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रही हैं। आइरा खान और नुपुर शिखारे लगभग हर दूसरे दिन इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। आइरा खान ने सोमवार को भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह डेनिम जैकेट और शॉर्ट्स में बेंच पर बैठी नजर आ रही हैं। उनकी गोद में डॉगी दिखाई दे रहा है। लेकिन इस तस्वीर में यूजर्स की नजर एक ऐसी चीज पर गई और इसके बाद उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आइरा पर फोकस किया गया है और उनके आसपास की चीजों को ब्लर कर दिया गया है। ऐसे में यूजर्स मान रहे हैं कि उन्होंने बेंच पर रखे सिगरेट के पैकेट और लाइटर को ब्लर कर दिया है। कुछ यूजर्स ने कॉमेंट कर पूछा है कि किस ब्रांड की सिगरेट है। कुछ यूजर्स ने उन्हें सिगरेट से होने वाले नुकसान गिनाए हैं। आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और नुपुर शिखारे के साथ के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने इस साल वैलेंटाइन डे अपने रिश्ते को ऑफिसल किया था। नुपुर शिखारे Fitnessism के फाउंडर, फिटनेस एक्सपर्ट और कंसंल्टेंट हैं। वह आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। उन्होंने आइरा खान को भी ट्रेनिंग दी है। बीते साल लॉकडाउन के दौरान नुपुर शिखारे और आइरा खान में नजदीकियां बढ़ी हैं। बताते चलें कि आइरा खान के पिता आमिर खान ने हाल ही में अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया है और इस कपल ने सोशल मीडिया पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। आइरा खान, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं और उनका एक भाई जुनैद खान भी है। वहीं, आमिर खान और किरण राव का एक बेटा आजाद है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kWXCv3
via Blogger https://ift.tt/3x755dw
July 27, 2021 at 12:35AM